Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 08, 2013 - 12:30:54 PM


Title - लोहित एक्सप्रेस के एसी कोच में उबले यात्री, हंगामा
Posted by : irmafia on Jun 08, 2013 - 12:30:54 PM

मुरादाबाद। दो दिन पूर्व एसी कोच में तकनीकी खराबी की सूचना देने के बावजूद रेलवे प्रशासन लापरवाह बना रहा। बगैर मरम्मत के ट्रेन वापस भेज दी गई। लोहित एक्सप्रेस के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बरेली में मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया गया। एडीआरएम ने मामले की शिकायत फिरोजपुर मंडल भेजी है।
गुरुवार को जम्मू से लखनऊ जा रही लोहित एक्सप्रेस सुबह 10.45 बजे मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन के ए-1 कोच का एसी कूलिंग नहीं कर रहा था। गर्मी से बेहाल यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। तकनीकी स्टाफ ने बरेली में एसी की मरम्मत का आश्वासन देकर किसी तरह यात्रियों को शांत कराया। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि कोच से कूलिंग गैस खत्म हो जाने के कारण दिक्कत आई थी। लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद कूलिंग गैस भरकर एसी सही कराया गया। इसके बाद बरेली से ट्रेन रवाना हो सकी। उनके मुताबिक यही ट्रेन दो दिन पूर्व जब जम्मू जा रही थी, तब यात्रियों ने कोच में कूलिंग न होने की शिकायत की थी। इस संबंध में फिरोजपुर मंडल को सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद कोच की बगैर जांच किए ट्रेन वापस भेज दी। इस संबंध में उन्होंने फिरोजपुर मंडल के अफसरों को पत्र लिखकर लापरवाह कर्मियों की शिकायत दर्ज कराई है।